व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मिनी सचिवालय के तर्ज पर पंचायतो में बन रहा पंचायत सरकार भवन
Doorben News Desk: पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने में समस्तीपुर जिला प्रमंडल में सबसे आगे है। हालांकि समस्तीपुर जिले में 346 पंचायत में से 80 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है। बाकी में काम चल रहा है। कहीं हैंडओवर की स्थिति में भवन है। बावजूद समस्तीपुर पूरे प्रमंडल में नंबर वन है।
बता दे की 346 पंचायत समस्तीपुर में है। इन सभी पंचायत की में भवन निर्माण विभाग के द्वारा पंचायत सरकार भवन, सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। जिसमें से 80 बनकर तैयार है। इसी प्रकार दरभंगा में 308 पंचायत में सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है, जिसमें से 61 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है। वही मधुबनी जिले में 386 पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने का आदेश दिया गया है, जिसकी सरकार ने स्वीकृति दे दी है, जबकि इस जिले में 76 पंचायत में पंचायत सरकार बनकर तैयार किया गया है। समस्तीपुर पहले नंबर पर है, जबकि मधुबनी दूसरे एवं दरभंगा तीसरे पायदान पर पंचायत सरकार भवन बनाने में है।

-:तीन करोड़ की लागत से बन रहा पंचायत भवन: समस्तीपुर जिले में सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन लगभग 3 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसमें एक ही प्रकार के भवन सभी पंचायत में बन रहा है। जहां सभी के बैठने एवं मीटिंग करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा भवन में पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर आदि की व्यवस्था होगी।
-:48 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार, हो रहा है हैंडोवर:-समस्तीपुर जिले में 346 पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने का आदेश प्राप्त है। जिसमें से समस्तीपुर जिला में 80 पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल ने बताया कि 48 पंचायतो में भवन बनकर तैयार है। जिसका हैंडोवर किया जा रहा है। यानी जिले में कुल 128 पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि 48 पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन अक्टूबर महीने में हो चुका है, जबकि 25 पंचायत में 29 जनवरी 2026 को समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन किया गया। शेष पंचायत में निर्माण काम तेजी से चल रहा है।
-:मिनी सचिवालय के आधार पर बन रहा भवन:-जिले में बनाए जा रहे पंचायत सरकार भवन को मिनी सचिवालय के तर्ज पर बनाया गया है। यानी की सभी काम एक ही छत के नीचे होगा। पंचायत सरकार भवन में मुखिया, सरपंच, न्याय मित्र, न्याय सचिव, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी आदि के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। पंचायत संबंधित कोई भी काम यहां किया जा सकता है। अब इसके लिए लोगों को अलग अलग कार्यों के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन में ही सभी कर्मचारी एक ही जगह उपलब्ध होंगे एवं लोगों काम आसानी से यहां होगा।






