रक्तदान मानवता से भरा कार्य है: डॉक्टर स्वपिनल प्रियदर्शी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

रक्तदान मानवता से भरा कार्य है: डॉक्टर स्वपिनल प्रियदर्शी

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में 34 स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन शहर के माड़वारी बाजार स्थित राम नारायण गया प्रसाद धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसका विधिवत उद्घाटन डॉक्टर स्वपिनल प्रियदर्शी, डॉक्टर ज्योति कुमारी और डॉक्टर सी भूषण ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर डॉक्टर स्वपिनल प्रियदर्शी ने कहा कि रक्तदान एक मानवता से भरा कार्य है जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपने रक्त का एक हिस्सा दूसरों की जान बचाने के लिए दान करता है।

यह एक निःस्वार्थ सेवा है जो जीवनदान के रूप में काम करती है। रक्तदान से न केवल रोगियों को मदद मिलती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।वहीं डॉक्टर ज्योति कुमारी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है तथा यह मानवता की अमूल्य सेवा है।

रक्तदान करना एक पुनीत सेवा है जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है।उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है,शरीर में अतिरिक्त खून का थक्का जमने से रोकता है।

कैंसर जैसी खतरनाक व जानलेवा बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं शरीर में नई ऊर्जा आती है और नई रक्त कोशिका बनती है इसलिए हर स्वास्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करनी चाहिए। इसी तरह डॉक्टर सी भूषण ने कहा कि बिहार यूथ फेडरेशन लगातार रक्तदान जैसी पुनीत कार्य कर सराहनीय कार्य कर रहा है जो कि अत्यंत ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि यूथ फेडरेशन ने रक्तदान को लेकर समाज में फैले भ्रांतियों को दूर करने के लिए हमेशा से ही प्रयासरत्न है। शिविर में संतोष कुमार,जावेद खान,रिशु कुमार,जाहिद अंसारी,विकास कुमार केसरी, सीताराम कन्नौजिया, शबीना प्रवीण, प्रदीप कुमार चौधरी,

अकरम जमाल खान, अभिलाषा कुमारी,अब्दुल कादिर, मोहम्मद इरफान, दिनेश कुमार समेत 60 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष मो तमन्ना खान के अलावा पप्पू खान, मो रूबेद, गुफरान, राहुल गुप्ता एडवोकेट, रोहित सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *