व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई की नगर बैठक संपन्न
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा आज नगर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा वर्तमान छात्र-हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर सह मंत्री अमृत झा एवं कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि आगामी 8 मार्च को रानी अबक्का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह अंतर्गत आयोजित सभी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष के अवसर पर प्रत्येक इकाई में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए।
वही जिला संयोजक केशव माधव ने कॉलेज इकाइयों के गठन पर विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हो तथा छात्र हित में प्रभावी कार्य किया जा सके।

जिला सहसंयोजक शुभम कुमार ने कार्यालय में नियमित रूप से स्वाध्याय मंडल आयोजित करने का सुझाव दिया। जिससे छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं आपसी विमर्श का अवसर मिल सके।
बैठक में प्रांत सह छात्रा संयोजक शालू कुमारी, जिला संयोजक केशव माधव, शुभम कुमार ,अमृत कमलेश, अमरजीत, निक्कू आर्य, अनुराग, अनुराग आनंद, जुबेल ,सोनू झा आदि उपस्थित थे।







