SDM ने निरीक्षण के दौरान बाजार समिति परिसर में चल रहे नव-निर्मित दुकानों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

SDM ने निरीक्षण के दौरान बाजार समिति परिसर में चल रहे नव-निर्मित दुकानों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा

Doorbeen News Desk. अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा मंगलवार को बाजार समिति, समस्तीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाजार समिति परिसर में चल रहे नव-निर्मित दुकानों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं कार्य-प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने कार्य में आ रही कमियों को शीघ्र दूर करने एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *