व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुसरीघरारी चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर सहित मुसरीघरारी क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा लगातार ठोस पहल की जा रही है। जाम की समस्या से आमजन को निजात दिलाने के उद्देश्य से जहां-जहां यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने मुसरीघरारी में उत्पन्न यातायात जाम की समस्या के समाधान हेतु स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जाम के कारणों की विस्तार से समीक्षा की तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्हें अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से शीघ्र राहत मिल सके।








