दूरबीन डेस्क: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े जारी होने के बाद सियासीन घमासान मचा हुआ है। इस बीच बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने बिहार को हिन्दु राज्य घोषित करने की मांग भी उठा दी है। विधायक बचौल ने कहा है कि बिहार में जातीय गणना हुई है और अब साफ हो गया है कि बिहार हिंदु बहुल राज्य है। बिहार में 82 फिसदी जनसंख्या हिंदुओं की है। ऐसे में इसे हिंदु राज्य घोषित करना चाहिए। बीजेपी विधायक ने आग कहा कि इसी आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ भी सब से अधिक हिंदुओं को देने का काम करें।



बचौल ने कहा कि वर्तमान सरकार जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उनती हिस्सेदारी की बात करती है, तो देर किस बात की है। हिंदुओं को उसकी हिस्सेदारी दे दें। जिससे बड़ी संख्या में हिंदुओं का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मुस्लिम की आबादी बहुत तेजी से बढ़ी है। मैं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से पूछना चाहता हूं कि बिहार में क्या परिवार नियोजन कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है। अगर इस तरह से मुस्लिम की आबादी बिहार में बढ़ती रही तो यह बहुत बड़ी चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि हम इतना ही जानतें कि बिहार में जो सरकार है, वह किस तरह जातीय गणना का रिपोर्ट जारी कर राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है। यह बिहार की जनता भी जानती है। समय आने पर जाति पाति की राजनीति करने वाले लोगों को जनता जवाब देगी।



बीजेपी विधायक ने जेडीयू एमएलसी व प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर एक्स पर शेयर किए गए उस पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कैलाशपति मिश्र के पैतृक गांव मे उनके नाम पर जो पेड़ लगाए गए थे, वह सूख गए हैं और उनके जिम्मेदार कौन हैं। इस पर बचौल ने तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार की बात को आप छोड़ दिजीए। नीरज जी कहा करते थे जेल कैदी नंबर इतना है लालू जी और आज इन सब बातों पर वह चर्चा नहीं किया करते हैं। नीरज कुमार सारे घोटाले भूलते चले गए हैं। उनकी बातों का क्या जवाब देना है। सा:एचएच।





