समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में संचालित डॉ एसआर रंगनाथन पुस्तकालय के लिए गुरुवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर दो छात्राओं ने किताबें दान की। बताया गया कि स्कूल में संचालित पुस्तकालय के लिए आठवीं कक्षा की छात्रा चांदनी कुमारी तथा स्वभावना भारती ने अपनी पुरानी पुस्तकें दान की। दोनों छात्राओं ने पुस्तकालय के संयोजक शिक्षक गगन कुमार को पुस्तकें हस्तगत की। मौके पर प्रभारी एचएम संजय कुमार यादव, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, सीमा कुमारी, मुकेश कुमार मंडल के अलावा बाल संसद व मीना मंच के सभी सदस्य सहित अन्य बच्चे थे।











