कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर किया पूजन, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी व नवमी को जिले भर में कन्या पूजन की परंपरा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निभाई गई। श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शहर के विभिन्न मुहल्ले सहित काशीपुर, व मंदिर में भी श्रद्धालुओं की ओर से कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को आदरपूर्वक बैठाकर उनका पूजन किया गया और भोजन कराया गया। मां दुर्गा के जयकारों से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कन्या पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि छोटी कन्याओं में मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों का वास होता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने कन्याओं की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

महाअष्टमी व नवमी को लेकर सुबह से ही घरों और पूजा स्थलों पर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन कर नारीशक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट की।

*समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर 22 अक्टूबर तक ट्रैफिक रूट बदला, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; जानें किस रास्ते से जा सकेंगे वाहन – Doorbeen News*

समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर 22 अक्टूबर तक ट्रैफिक रूट बदला, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; जानें किस रास्ते से जा सकेंगे वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *