समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के जितवारपुर निजात में संचालित प्रयास जुवेनाईल एड सेंटर द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा प्रायोजित बालगृह (बालक ) का निरीक्षण डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने किया। टीम में सीएस डॉ एसके चौधरी, डीपीओ आईसीडीएस अलका आम्रपाली के अलावे डीपीओ शिक्षा, सीपीओ गोपाल कुमार सिंह के अलावे प्रियंका एवं श्रीमति लीना कुमारी, सदस्य बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर द्वारा अनाथालय का निरीक्षण किया गया। यहा सभी व्यवस्थाएँ संतोषप्रद पायी गयी। ज्ञातव्य हो कि यहा 06-18 वर्ष के जिला अंतर्गत अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित, देख -रेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बालकों को आश्रय प्रदान किया जाता है। निरीक्षण के बाद प्रभारी डीएम ने समीक्षा की।



इस दौरान उन्होंने बच्चों को देखभाल एवं सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन से प्रत्येक 15 दिनों के पर मेडिकल टीम के द्वारा इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने का निर्देश दिया। जहां बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, परामर्शन, आवासन व अन्य की सुविधा मुहैया कराई जाती है। वर्तमान में यहा 21 बालक आवासित हैं जिनमें 07 विशेष आवश्यकता (बौद्धिक दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, बोलने सुनने में असक्षम, गंभीर बीमारियों से पीड़ित ) वाले बालक आवासित है। मौके पर अधीक्षक बालगृह सुमित कुमार सिंह एवं संस्थान के सभी कर्मी उपस्थित थें।



इसके बाद डीएम के नेतृत्व में दुधपुरा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ( ममता शिशु गृह ) का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्था संतोषप्रद पायी गयी। ज्ञातव्य हो कि ममता शिशु गृह में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का आवासन है , वर्तमान में यहां 7 बच्चे आवासित है। जिसमें 3 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे है। बाल गृह बालक में 6-18 वर्ष के जिला भर के अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित, देख -रेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बालकों को आश्रय प्रदान किया जाता है। यहाँ बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, परामर्शन, आवासन व अन्य की सुविधा मुहैया कराई जाती है। वर्तमान में यहाँ 21 बालक आवासित हैं जिनमें 07 विशेष आवश्यकता वाले बालक आवासित है।





