दरभंगा में एम्स का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी, किया गया सुंदरकांड का पाठ, आज केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दरभंगा। दरभंगा में एम्स का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में गत दो अक्टूबर से चल से आमरण अनशन जारी है। इसको समर्थन देने के लिए बुधवार को केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी बघेल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में नेता विरोधी दल हरी सहनी सहित भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता अनशन स्थल पर पहुंचेंगे। यह जानकारी सांसद डॉ. ठाकुर ने दी है। सांसद ने कहा कि आमरण अनशन के समर्थन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के निर्देश पर ये लोग दरभंगा पहुंच रहे हैं।

शोभन-एकमी बाइपास पर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा नेता अश्विनी यादव, प्रफुल्ल ठाकुर, राधेश्याम झा, मणिकांत झा, विकास विवेक चौधरी, माधव चौधरी, मणिकांत मिश्र, रजनीश झा, विनय पासवान, बालेंदु झा, माधव आजाद, मुनींद्र यादव, रामाज्ञा चौधरी, मुकेश महासेठ, रमाकांत झा मुन्ना, गिरीश चौधरी, रंजीत झा, मणिकांत राय, पिंटू झा, हेमचंद्र सिंह, अनीता कुमारी, सपना भारती आदि बैठे थे। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार व उनके नुमाइंदे हवा-हवाई घोषणा कर मिथिला की आठ करोड़ जनता को एम्स के नाम कर गुमराह कर रहे हैं।

राज्य सरकार मानक अनुरूप जमीन भारत सरकार को आज देगी तो एक महीने में एम्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि उपयुक्त भूमि न देकर राज्य सरकार एम्स निर्माण में एनओसी के नाम पर भी लोगों को सिर्फ ठग रही है। राज्य सरकार जब तक एम्स के लिए उपयुक्त जमीन भारत सरकार को नहीं देगी, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एम्स निर्माण के लिए हेतु तैयार है, लेकिन राज्य सरकार कुंठित मानसिकता के साथ इसमें बाधा डाल रही है।

इसके अलावा नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पूर्व आईपीएस अरविंद ठाकुर, मिथिला राज्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी व भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने भी विचार रखे।
आमरण अनशन सह धरना के दूसरे दिन मंगलवार को संध्या में अनशन स्थल पर ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ किया गया। इसमें सांसद सहित पांच सौ से अधिक भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *