समस्तीपुर में सदर अस्पताल में डॉक्टर ने कर्मी को धमकाया, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सदर अस्पताल में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर के द्वारा कर्मी को धमकी देने की सूचना वायरल हो रही है। इमरजेंसी के एक पीड़ित कर्मी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी व्यथा को शेयर किया है। जिसमें सदर अस्पताल के डॉक्टर  एवं ब्लड बैंक के कर्मी के द्वारा धमकाने एवं दुर्व्यवहार की बात कही गयी है। यह पोस्ट दो दिन पूर्व की बतायी गयी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी सच्चाई की पुष्टि ‘दूरबीन न्यूज’ नहीं करता है।


वैसे सूत्रों की मानें तो कतिपय डॉक्टर व कर्मियों के बीच में आपसी सामांजस्य नहीं है। जिसके कारण आए दिन कुछ ना कुछ विवाद सामने आता है। खासकर इमरजेंसी की व्यवस्था काफी खराब होती जा रही है। जिसके कारण कुछ डॉक्टर व कर्मी बीच सामंजस्य नहीं रहता है। डॉक्टर व कर्मी के बीच की खाई को भरने के लिए अन्य डॉक्टरों के द्वारा भी कई बार पहल किया गया। लेकिन स्थिति नहीं सुधर रही है। कभी कभी तो डॉक्टरों के बीच भी ड्यूटी को लेकर तनातनी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *