आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण में पटना को पछाड़ मुजफ्फरपुर पहले तो समस्तीपुर ने पाया दूसरा स्थान

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभुकों को आयुष्मान कार्ड जारी करने में मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर ने पटना को पछाड़ते हुए पहले व दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पूरे बिहार में मुजफ्फरपुर ने सबसे अधिक कार्ड बनाकर पहले स्थान पर पहुंच गया है, जिसने सर्वाधिक 402924 आयुष्मान कार्ड जारी किया है। जबकि पर समस्तीपुर जिले में 385006 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड जारी किया है। जबकि रोहतास ने 379936 कार्ड जारी करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सभी जिले की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें राज्य के टॉप टेन जिले में उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के अलावे मात्र दरभंगा नौवें स्थान एवं मधुबनी दसवें स्थान पर है। सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी एवं डीसी कंचनमाला ने इसके लिए आयुष्मान भारत से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शीघ्र ही पहले नंबर पर पहुंच जाएगा। इसके लिए सभी पंचायत में एवं कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्ड निर्माण का कार्य किया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी रैंकिंग की सूची में पटना छठे पायदान पर है। वैशाली ने 379771 कार्ड जारी कर चौथे, बेगूसराय ने 373710 कार्ड जारी कर पांचवों, पटना ने 372018 कार्ड जारी कर छठे स्थान पर है। जबकि सातवें स्थान पर भोजपुर ने 352316, आठवें स्थान पर नालंदा ने 318177, नौवें स्थान पर दरभंगा ने 313554 तथा दसवें स्थान पर मधुबनी ने 297541 कार्ड जारी किया है। इसी प्रकार 11वें स्थान पर पूर्वी चंपारण ने 266767, 12वें स्थान पर सहरसा 246689, 13वें स्थान पर मधेपुरा में 245063, 14वें स्थान पर सीतामाढ़ी में 241027 तथा 15वें स्थान पर रहते हुए गया में 234068 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

समस्तीपुर जिले में अब तक  385006 कार्ड लाभुकों को बनाया गया है। जिसमें अब तक 31 हजार 624 लाभुकों ने आयुष्मान कार्ड से विभिन्न अस्पतालों में जाकर उपचार कराया है। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए नया पोर्टल लांच किया गया है। उस लींक से आयुष्मान के पात्र लाभार्थी भी अपना कार्ड स्वत: बना सकते हैं। डीपीसी कंचन माला ने बताया कि प्रखंडों के सभी पंचायत भवन एवं कॉमन सर्विस सेंटर पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लाभार्थी अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइन लंबर के साथ उक्त स्थल पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

डीपीसी कंचन माला ने बताया कि समस्तीपुर जिले में आयुष्मान भारत कार्ड के लाभुकों के लिए 15 निजी अस्पताल चिंहित हैं। जहां कार्डधारी इस योजना के तहत नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वारिसनगर प्रखंड के गोही पंचायत में ग्रामसभा में जाकर लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *