समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित एलआईसी शाखा परिसर में सोमवार को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन (लियाफी) का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। वरीय शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार सहित अन्य कर्मियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही एलआईसी के विकास में लियाफी की भूमिका पर चर्चा की गयी। मौके पर संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र साह, उपाध्यक्ष ललित कुमार झा, सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, बैद्यनाथ पंडित, कमलेश कुमार सिंह, अनिल राय, भरत कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, अभय शंकर झा, वासुकी कुमार सिंह, सुशील कुमार, सुमित्रा कुमारी आदि उपस्थित थे।



इधर, दूसरी ओर भी लियाफी का आयोजित स्थापना दिवस में गोपाल कुमार, सचिव प्रमानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन, सह सचिव सुशांत कुमार प्रियदर्शी, सरोज कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी बटेश्वर चौधरी, सहायक शाखा प्रबंधक(विक्रय) सचिन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राम चन्द्र भगत को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।








