समस्तीपुर। समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में रविवार को विभिन्न परीक्षा केन्दों से पांच परीक्षार्थियों को रंगेहाथ हाथ पकड़ा गया। इसके बाद इन पांचो परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस प्रशासन पूछताछ करने में जुट गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से कदाचार करने के आरोप में पांच परीक्षार्थियों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल से जहां पुलिस ने एक छात्रा सहित दो को पकड़ा है। वहीं बीआरबी कॉलेज से एक छात्र को पकड़ा गया है। जबकि नगर थाना क्षेत्र के साधना देवी विद्यापीठ से दो छात्र को पकड़ा गया है।


गिरफ्तार छात्र उजियारपुर ब्लॉक क्षेत्र का बताया जा रहा है। इन सभी छात्रों से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर सूचना पर पुलिस के द्वारा महिला कॉलेज रोड काशीपुर में छापेमारी भी की गई। हालांकि वहां से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। हालांकि कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सूत्रों की बात माने तो फिलहाल पुलिस प्रशासन इन गिरफ्तार अभ्यर्थियों से उनके नेटवर्क को निकालने में जुटी है। पुलिस प्रशासन को यह आशंका है कि यह गिरोह का शिकार है जो अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास करने के लिए कराचार में सहयोग करते हैं और इसके लिए मोटी रकम ली जाती है। अब देखना यह है इन अभ्यर्थियों से पूछताछ के बाद पुलिस को क्या कुछ हाथ लगा पता है।


बता दे की समस्तीपुर पुलिस ने परीक्षा से पूर्व शनिवार को ही सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग गेटिंग करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जप्त किए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने कई ब्लैंक चेक एवं विभिन्न अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र को भी बरामद किया था। इसके बाद समस्तीपुर के प्रभारी एसपी सागर कुमार ने मीडिया को बताया कि यह गिरोह लोगो को नौकरी का झांसा देकर लोगों से रुपया ठगी करता था। साथ ही परीक्षा में कदाचार करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराने की बड़ी योजना बनाई गई थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान इसे गिरफ्तार कर लिया गया था।







