समस्तीपुर में एक ही परिवार में तीन मौत से गांव में पसरा मातम, एक के बाद एक हुई मौत से गांव में मच गया कोहराम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में रविवार की सुबह एक अजीबोगरीब घटना हुई। पलक झपकते ही एक ही परिवार में तीन मौत हो गई। एक के बाद एक कर एक ही परिवार के तीन लोग काल के गा में समा गए। जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पीड़ित के घर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गयी। समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 37 लगुनियां सूर्यकंठ के कोरबद्धा में पोते व बहु की मौत की सूचना मिलने पर सदमें में बुजुर्ग की भी मौत हो गयी। जिसके कारण पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। एक ही परिवार में कुछ ही घंटे के अंतराल पर तीन लोगों की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। इसको लेकर पीड़ित परिवार दिपक कुमार साह के घर मेयर अनिता राम, वार्ड पार्षद शिव शंभू, पूर्व मंत्री सह वार्ड पार्षद रामाश्रय सहनी सहित अन्य लोग पहुंचकर सांत्वना दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में कोरबद्धा निवासी दीपक साह की 22 वर्षीय पत्नी रीना देवी, रीना देवी के नवजात बच्चा एवं दीपक कुमार साह के पिता भोला साह शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक की पत्नी रीना देवी गर्भवति थी। प्रसव वेदना होने के बाद शनिवार की शाम परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने रीना देवी को प्रसव के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि शनिवार की रात में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पहले बच्चे की अचानक मौत हो गयी। इसके कुछ घंटे के बाद प्रसूता रीना देवी की भी मौत हो गयी।

जिसके बाद परिजनों ने जच्चा-बच्चा के शव को लेकर घर लौटे और फिर रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इधर, इस घटना से आहत रीना देवी के ससुर भोला साह को गहरा सदमा लगा। जिसके कारण भोला साह की भी मौत हो गयी। लोगों ने आशंका जताई है कि बहु और पुत्र की मौत से गहरा सदमा लगने के कारण भोला शाह को हार्ट अटैक आ गया। जिसके कारण उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं गांव में कोहरा मच गया। सभी जगह इस बात की चर्चा होने लगी ईश्वर को क्या मंजूर था, पता नहीं। पर कुछ ही घंटे के अंतराल में एक के बाद एक कर तीन लोगों की मौत होने से पूरा गांव में मातम पसर गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *