एनएमओपीएस बिहार एवं महासंघ (गोप गुट) के आह्वान पर सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मियों ने मनाया ब्लैक डे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। एनएमओपीएस बिहार एवं महासंघ (गोप गुट) के आह्वान पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मियों ने शुक्रवार को ब्लैक डे मनाया। इस दौरान सदर अस्पताल में भी एपीएस के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्यों का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को ब्लैक डे मनाया। इस दौरान गोपगुट महासंघ के जिला मंत्री अजय कुमार ने कहा कि बिहार राज्य के अंतर्गत सभी विभागों मे कार्यरत कर्मी, अधिकारी एवं शिक्षकों द्वारा एनपीएस के विरोध  में तथा पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किए जाने के उद्देश्य से ब्लैक डे मनाया गया है। यह कार्यक्रम पूर्व घोषित था। उनहेंने कहा कि ब्लैक डे के लिए चिन्हित लोगो को अपने कार्य स्थल पर लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से कर्तव्य का निर्वहन किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब यह कोशिश की जा रही रही है कि सभी विभागों के कर्मीगण अपने-अपने विभाग में सामुहिक रूप मे इकट्ठे होकर सांकेतिक विरोध दर्शाए। हमारे सामूहिक प्रयास से ही ओपीएस हासिल हो पाएगा। मौके पर सदर अस्पताल में गोपगुट के अध्यक्ष सचिदानंद यादव, पुरुषोत्तम कुमार, नूनू दास, चंदन कुमार, रौशन कुमार, साजन कुमार चौधरी, विपिन कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *