खानपुर के हरियाबाद चक स्कूल में अंतर स्नातक प्रथम खंड की पढ़ाई हुई शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया इसका उद्घाटन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंडक्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खानपुर उत्तर ( हरियाबाद चक) में शुक्रवार से अंतर स्नातक प्रथम खंड के बच्चों की पढ़ाई की शुरुआत की गई। जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह एवं प्रियंका कुमारी ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कन्हैया झा ने किया, जबकि संचालन डॉक्टर संजय कुमार ने किया।


उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि अब गांव के गरीब, मजदूर के बच्चे भी इंटर तक की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि पूरी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई पूरी करें और एक आदर्श नागरिक बनकर अपने परिवार व समाज का नाम रौशन करें। जिला पार्षद ने संसाधन की कमी की चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही यहां जमीन व भवन निर्माण करवा दिया जाएगा। साथ ही नए बहाली में से शिक्षकों का पदस्थापना भी कर दिया जाएगा।


जिला पार्षद प्रियंका कुमारी ने कहा कम संसाधनों में भी अच्छी पढ़ाई करें और कुछ बनकर दिखाएं। उन्होंने शिक्षकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा किया।
संचालनकर्ता डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि आज से नियमित रूप से अंतर स्नातक प्रथम खंड के बच्चों की पढ़ाई होगी। सभी बच्चों को प्रतिदिन आवंटित ड्रेस में विद्यालय आना है। आगे कहा कि थ्योरी के साथ साथ बच्चों के लिए प्रैक्टिकल भी व्यवथा की जायेगी। ताकि फाइनल परीक्षा में इस विद्यालय के बच्चे अपना स्थान 1 से 10 के बीच ले सकें।


मौके पर शिक्षक राजीव कुमार झा, डॉक्टर लाल बाबू, मनोज कुमार, ममता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मो सरताज, गणेश प्रसाद सिंह, मो सादुल्लाह, लाल बाबू, नीतीश कुमार, अमृत कुमार, मुस्कान कुमारी सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *