हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में लापरवाही बढ़ते जाने के मामले में एक साथ दो-दो थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। एसपी विनय तिवारी के द्वारा निलंबन की कार्रवाई किए जाने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि कल्याणपुर एवं चकमेसी थाना क्षेत्र में शराब का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जिस पर नियंत्रण के लिए कई बार दिशा निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद दोनों थाना में शराब का नेटवर्क जारी रहा। एसपी ने बताया कि कोर्ट गोलीकांड अनुसंधान के दौरान पाया गया कि डेढ़ वर्ष में रामबाबू राय का शराब धंधा का बड़ा नेटवर्क बन गया था।


इस ओर कई बार कहने के बावजूद कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार व चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने केकारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। उनके स्थानों पर नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की जाएगी। एसपी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में शराब के अवैध धंधे पर नियंत्रण नहीं करने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गयी है। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद कोर्ट कैंपस में हुई गोलीबारी की घटना नहीं होती। बता दे कि 26 अगस्त को कोर्ट परिसर में शराब मामले में प्रभात चौधरी के पेशी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी।


जिसमें अपराधियों के द्वारा चलाए गए गोली से प्रभात चौधरी सहित दो वंदी जख्मी हो गया था। इसमें प्रभात चौधरी के बायीं जांघ में गोली लगी थी। जबकि उसके साथ खड़े दूसरे बंदी के दाहिने हाथ में गोली लगी थी। इस घटना के अनुसंधान के दौरान कल्याणपुर में शराब के बड़ा नेटवर्क गिरोह चलाने का मामला उजागर हुआ था। जिसमें दोनों थाना अध्यक्ष के लापरवाही भी सामने आई थी और इन दोनों थाना अध्यक्ष के द्वारा शराब के नेटवर्क को नियंत्रण नहीं कर पाए। जिसके कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है।


एसपी के द्वारा खुलासा करने के बाद राजद नेता रामबाबू राय कोर्ट गोली कांड का मास्टरमाइंड निकला। जिसके द्वारा कल्याणपुर में शराब का बड़ा नेटवर्क भी चलाया जा रहा था। एसपी ने राजद नेता रामबाबू राय सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





