समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला स्थित सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर निवासी महाप्रबंधक कार्मिक अधिकारी के पद पर पूर्व मध्य रेल हाजीपुर में कार्यरत जेकेपी सिंह को 28 अगस्त को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लोहाटी द्वारा रेल मंत्री रजत पदक से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। विदित हो कि 2021 में केंद्र सरकार को राजभाषा नीति के प्रचार-प्रसार में सहारनीय भूमिका एवं हिंदी में ही कार्य को निष्पादित करते हुए अपने कर्मियों को भी प्रोत्साहित किये। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सम्मानित किया।



इस सम्मान से एससी-एसटी रेलवे एसोसिएशन समस्तीपुर मंडल के पूर्व मंडल मंत्री लाल बाबूराम, जोनल उपाध्यक्ष रमाकांत राम, अशोक आर्या, विनोद कुमार, मनाधार, रामू राम, जीतू कुमार, संजय राम तथा अनेकों कर्मचारीगण, नगरवासियों में खुशी की लहर है।









