समस्तीपुर। समरतीपुर में भीषण सड़क हादसा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मामा भांजा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बलुआही से ही महम्मादीपुर पथ को जोड़ने वाला सड़क के भारत चिमनी के पास की है। घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुट चुकी है।



मृतक भी पहचान महनार थाना क्षेत्र के नया टोल मुरदपुर निवासी बालमुकुंद महतो के 25 वर्षिय पुत्र पंकज कुमार महतो के रूप की जा रही है। जबकी दुसरा मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के शिवना अंदौर गांव के निवासी राम प्रसाद महतो के 23 वर्षीय पुत्र अनुपम कुमार उर्फ अनीश कुमार महतो के रूप में की जा रही है। बताया जाता है कि पंकज अपने भांजा के साथ ससुराल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी।









