समस्तीपुर। खानपुर प्रखंडक्षेत्र के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित खतुआहा में आज मनरेगा योजना से बनने वाली कचरा प्रसंस्करण इकाई के भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा शशिकांत श्रीवास्तव, मुखिया गोविंद पासवान ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति ने कहा कि गांव को साफ एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से कचरा प्रसंस्करण ईकाई का 7,86,602 रुपए की लागत से भवन निर्माण होना है। इसके निर्माण हो जाने से घर घर से लाए गए सूखे एवं गीले कचरा को अलग अलग करके प्रसंस्करण किया जायेगा।




उन्होंने बताया कि स्वच्छता कर्मी घर घर से कचरा उठाव करेंगे और उसका प्रसंकरण यहां पर होगा। साथ ही खचरा से जैविक खाद बनाया जायेगा जिससे किसान खेती कर उन्नत पैदावार करेंगे। मौके पर पंचायत सचिव अशोक तिवारी, पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार महतो, डॉक्टर लाल बाबू, सरपंच लाल बाबू राम, मुन्ना कुमार, राकेश कुमार रंजन, नुनु झा, पंकज झा, अशोक पासवान, रामबली चौधरी, नूर आलम, मोहम्मद वसीम, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।








