समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर ढाई लाख की लूट, जख्मी हालत में सदर अस्पताल में युवक भर्ती

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रमोली गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और युवक से ढाई लाख रुपए लूटकर फरार हो गया। घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी युवक की पहचान कल्याणपुर थाना के रमोली निवासी भोला महतो के पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई है। जख्मी युवक संजय कुमार का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। गोली उसके पैर में लगी है।


जख्मी संजय कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसके बैग में दो लाख 60 हजार रुपए था। जब वह रमोली गांव में गणपति चौक पर पहुंचा, इसी दौरान पीछा कर रहे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर बैग छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी। जिसके बाद वह रुपए भरा बैग लेकर फरार हो गया। संजय ने बताया कि घटना की सूचना कल्याणपुर पुलिस एवं परिजनों को दी गई। इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल के अलावे सदर अस्पताल पहुंचकर भी जख्मी से जानकारी ली। फिलहाल इस मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस मामले जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट कर पाएगी। इस संबंध में पूछे जाने पर कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जख्मी के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना देर रात की है। पुलिस टीम अपराधियों की पहचान की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *