विष्णुपुर डीहा में छह अक्टूबर को लगेगा सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान के लिए जुटेंगे अधिकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर डीहा पंचायत में पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण के सहयोग शिविर का आयोजन छह अक्टूबर मंगलवार को किया जाएगा। पंचायत सरकार भवन विष्णुपुर डीहा में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की पहल की जाएगी।

सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर बीडीओ विवेक रंजन ने पंचायत सरकार भवन शिविर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने शिविर स्थल पर आम नागरिकों के बैठने, आवेदन प्राप्त करने, विभागवार सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के निष्पादन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि सरकार के सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक तथा जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक के आलोक में चक्रानुसार पुनः सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाता रहेगा। द्वितीय चरण का रोस्टर निर्गत होने के बाद विष्णुपुर डीहा पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। यहां सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। इसके साथ ही लोगों से आवेदन लिए जाएंगे और संबंधित मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को शिविर के माध्यम से चिह्नित कर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाए।

बीडीओ ने विष्णुपुर डीहा पंचायत के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों तथा सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिविर के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत में शिविर को लेकर आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

*बोरज में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, बसंत झा बने नए अध्यक्ष – Doorbeen News*

बोरज में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, बसंत झा बने नए अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *