मुख्यमंत्री के आगमन स्थल नागेन्द्र झा स्टेडियम का कुलपति ने किया भौतिक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने विद्यापति सेवा संस्थान के तत्त्वावधान में 22 से 24 नवंबर, 2026 के बीच विश्वविद्यालय परिसर स्थित नागेन्द्र स्टेडियम में आयोजित हो रहे 54वें “मिथिला विभूति पर्व समारोह” के उद्घाटन हेतु बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन स्थल नागेन्द्र झा स्टेडियम का भौतिक निरीक्षण किया।

उन्होंने इस संबंध में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, विभिन्न स्ट्रोलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों, शिक्षाविदों, गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं आदि के आगमन द्वारों एवं आसान व्यवस्था की समीक्षा की।

कुलपति ने बेहतरीन आयोजन के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, विद्यापति सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों, दरभंगा के डीएम एवं एसपी आदि से विचार-विमर्श किया।

ज्ञातव्य है कि कल 22 नवंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी करेंगे।

विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी ‘बैजू’ भी चर्चा में शामिल थे। इस अवसर पर कुलपति के साथ कुलानुशासक प्रो विजय कुमार यादव, भू- संपदा पदाधिकारी डॉ कामेश्वर पासवान, उप कुलसचिव- प्रथम डॉ उमाकांत पासवान, उप कुलसचिव- द्वितीय डॉ कुमार मनीष, पीआरओ डॉ आर एन चौरसिया, कुलपति के सचिव डॉ सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ, खेल विभाग के मनीष राज, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ, दरभंगा के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा, अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

*नगर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना – Doorbeen News*

नगर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *