व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। नगर निगम की ओर से शहर में जगह-जगह ‘समस्तीपुर चकाचक’ के बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन शहर के भीतरी हिस्सों की जमीनी तस्वीर इससे अलग नजर आ रही है। कई मोहल्लों और सड़कों पर बरसात खत्म होने के बाद भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के कई स्थानों पर सड़क किनारे गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा है। लोगों को इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।


इन समस्याओं को लेकर रविवार को शहर के बुद्धिजीवियों ने जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पूर्व पीपी कृष्ण कुमार राय ने किया। लोगों ने हाथों में बैनर लेकर शहरवासियों को स्वच्छता और जलजमाव की समस्या के प्रति जागरूक किया। साथ ही नगर निगम प्रशासन से भी समस्या के समाधान की अपील की।
अभियान का नेतृत्व कर रहे कृष्ण कुमार राय ने कहा कि नगर निगम की ओर से टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी की गई है, लेकिन शहर की मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने और जलजमाव की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने की मांग की। अभियान में शामिल लोगों ने नगर निगम से सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।


*विष्णुपुर डीहा में छह अक्टूबर को लगेगा सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान के लिए जुटेंगे अधिकारी – Doorbeen News*
विष्णुपुर डीहा में छह अक्टूबर को लगेगा सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान के लिए जुटेंगे अधिकारी








One Comment