वरीय उपसमाहर्ता पवन कुमार मंडल के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को वरीय उपसमाहर्ता रहे पवन कुमार मंडल के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता एडीएम (राजस्व) बृजेश कुमार ने की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत पदाधिकारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पवन कुमार मंडल वर्ष 2014 बैच के पदाधिकारी बताए गए हैं। वे समस्तीपुर में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में वे बिहार तकनीकी सेवा आयोग में पदस्थापित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। समस्तीपुर में कार्यरत रहने के दौरान उनके साथ काम कर चुके अधिकारी और कर्मचारी भी उनके निधन से मर्माहत दिखे।

शोकसभा में अधिकारियों ने पवन कुमार मंडल के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और उनके कार्यों एवं व्यवहार की चर्चा की। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक सेवा के एक कर्मठ अधिकारी को खोने का दुख है।

मौके पर नगर निगम के नगर आयुक्त गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, सदर एसडीओ राकेश कुमार, उपसमाहर्ता अंजनी सिंह सहित समाहरणालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुछ क्षण का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

*समाहरणालय में गांधी और शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने किया माल्यार्पण – Doorbeen News*

समाहरणालय में गांधी और शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *