व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। दोनों महापुरुषों ने विपरीत परिस्थितियों में देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने के आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही समाज और देश के विकास में सार्थक योगदान दिया जा सकता है। डीडीसी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी और शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने तथा देश की उन्नति में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर एडीएम राजस्व बृजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, एसडीओ राकेश कुमार, डीआरडीए निदेशक आशुतोष मंडल, डीएसओ अली अकरम, वरीय उपसमाहर्ता अंजली सिंह, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय समेत समाहरणालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


*दामोदर उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया भव्य शुभारंभ – Doorbeen News*
दामोदर उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया भव्य शुभारंभ









One Comment