अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के ठिकाने का पर्दाफाश, छापेमारी कर 45 लीटर निर्मित शराब, 48 लीटर स्पिरिट, इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन, हजारों शराब के रैपर-ढक्कन और 3750 खाली बोतलें बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: विद्यापतिनगर थाना के शेरपुर गांव में पुलिस ने अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के ठिकाने का पर्दाफाश की है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 45 लीटर निर्मित शराब, 48 लीटर स्पिरिट, इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन, हजारों शराब के रैपर-ढक्कन और 3750 खाली बोतलें बरामद की हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इनमें से एक की पहचान शेरपुर निवासी राजा कुमार, पिता मनोज चौधरी के रूप में की है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर की रात थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि शेरपुर गांव में राजा कुमार अपने घर में तीन अन्य सहयोगियों के साथ नकली विदेशी शराब तैयार कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही चार व्यक्ति भागने लगे। अंधेरा होने के कारण वे पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। घर का मुख्य दरवाजा बंद और ताला लगा था। खिड़की से झांकने पर अंदर शराब तथा शराब निर्माण से संबंधित सामान दिखाई दिया। वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद राजस्व पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया।

उनकी मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराकर घर का ताला तोड़कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आई कोणिक हुवाइट नामक 375 एमएल की 120 बोतलों में कुल 45 लीटर निर्मित शराब बरामद हुई।

इसके अलावा 48 बोतलों में 48 लीटर स्पिरिट, इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन, रॉयल चैलेंज के करीब 500 रैपर, आई कोनिक हुवाइट के 200 रैपर, रॉयल स्टेग के करीब 1000 रैपर तथा विभिन्न ब्रांडों के करीब 4000 ढक्कन बरामद किए गए। पुलिस ने घर से 75 प्लास्टिक बोरों में 3750 खाली कांच की बोतलें, पानी के जार समेत शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की।

कार्रवाई के बाद पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

*विभूतिपुर में देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार – Doorbeen News*

विभूतिपुर में देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *