घर से गायब लड़की की लाश नदी में उपलाति हुई मिली, पुलिस कर रही जांच

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी गांव से मंगलवार को गायब हुई एक युवती की लाश तीसरे दिन मिली। युवती का शव थाना क्षेत्र के पीरकपुर स्थित बुढ़ी गंडक नदी किनारे से खानपुर पुलिस ने बरामद किया है। मृत युवती की पहचान इसी थाना क्षेत्र के खैरी पंचायत के वार्ड आठ निवासी राजकुमार की पुत्री सोनिया कुमारी (22) के रूप में हुई है।

नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों ने एक लाश को पानी में उपलाता देखा। इसके बाद खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार को सूचना दी गई दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एसआई संजीवन कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

उधर, घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जिसके द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल की गई। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया मंगलवार को किसी बात को ले कर लड़ाई झगड़ा कर गुस्से में घर से भाग गई थी। बुधवार को उसके भाई ने खानपुर थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था।

इसी बीच गुरुवार को उसकी लाश मिली। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बाबत खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीरक पुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी से एक युवती की लाश बरामद की गयी है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

*अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के ठिकाने का पर्दाफाश, छापेमारी कर 45 लीटर निर्मित शराब, 48 लीटर स्पिरिट, इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन, हजारों शराब के रैपर-ढक्कन और 3750 खाली बोतलें बरामद – Doorbeen News*

अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के ठिकाने का पर्दाफाश, छापेमारी कर 45 लीटर निर्मित शराब, 48 लीटर स्पिरिट, इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन, हजारों शराब के रैपर-ढक्कन और 3750 खाली बोतलें बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *