विभूतिपुर में देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना में पुलिस ने खास टभका दक्षिण पंचायत के चकबेदौलिया टोले चकफतेहगंज वार्ड 14 में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक के एस्बेस्टस निर्मित घर के भीतर रखे लाउडस्पीकर के हॉर्न पर से एक पुराना मगर लोहे का देशी पिस्तौल बरामद किया है। गिरफ्तार युवक प्रकाश कुमार बताया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि अवैध रुप से हथियार रखना कानूनन गंभीर और गैर-जमानती अपराध है।

*घर मे घुसकर महिला के जेवर छीनने के प्रयास में युवक धराया, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Doorbeen News*

घर मे घुसकर महिला के जेवर छीनने के प्रयास में युवक धराया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *