व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 13 सितंबर 2026। आईएमए भवन, समस्तीपुर में रविवार को ग्रामीण रक्तदान संघ एवं आईएमए, समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 41 बैग रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपयोग के लिए रेड क्रॉस को सौंप दिया गया।
रक्तदान शिविर के दौरान चिकित्सकों और आयोजकों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला कदम साबित हो सकता है। लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील भी की गई।


कार्यक्रम में डॉ. जीसी कर्ण, आईएमए अध्यक्ष डॉ. यूपी सिंह, सचिव डॉ. रेणु राणा, डॉ. राणा विश्वजीत सिंह सहित ग्रामीण रक्तदान संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। उक्त जानकारी आई एम ए के मीडिया प्रभारी डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह ने दी।


*संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह, संत-महात्माओं ने किया रक्तदान – Doorbeen News*
संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह, संत-महात्माओं ने किया रक्तदान








