समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो महिलाएं हिरासत में

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेलवे थाना समस्तीपुर की पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के सर्कुलेटिंग एरिया में कार्रवाई करते हुए 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में दो महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा गया है।

रेल पुलिस के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर-1 के गेट संख्या-1 के पास जांच के दौरान चुनी देवी (50), पति स्व. प्रदीप महतो और गीता देवी (58), पति स्व. मोहन महतो को शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गणेश चौक, मगरदही घाट, वार्ड संख्या-24 की रहने वाली बताई गई हैं।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की। रेल थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

*प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सफर को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ – Doorbeen News*

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सफर को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *