प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सफर को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 12 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का प्रेरणादायी उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यों, गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचेगा अभियान

मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह और आशीर्वाद को अभिव्यक्त किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील

लखेन्द्र पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-सफर और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को समस्तीपुर के गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की। मौके पर समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, शशिकांत आनंद, मनोज कुमार गुप्ता, देवानंद प्रसाद यादव, कैप्टन कमलेश सहनी, जिला महामंत्री विमला सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, जिला मुख्य प्रवक्ता सुनील कुमार राय, मुकेश कुमार सिंह, डॉ. मनोज सिंह, मधुवाला, श्याम पासवान, संजय सिंह, मुकेश कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, शिवकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय प्रकाश, किसान मोर्चा जिला महामंत्री शंकर यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

प्रेस वार्ता में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सफर और विकसित भारत के संकल्प को समस्तीपुर के गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

*मोहनपुर में एलआईसी की यूनिट मीटिंग सह अभिकर्ता सम्मान समारोह आयोजित – Doorbeen News*

मोहनपुर में एलआईसी की यूनिट मीटिंग सह अभिकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *