मोहनपुर में एलआईसी की यूनिट मीटिंग सह अभिकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर स्थित एक विवाह भवन में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की यूनिट मीटिंग सह अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलआईसी के बेगूसराय डिवीजन कार्यालय के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एलआईसी की नई पॉलिसियों और बीमा योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अभिकर्ताओं को नई पॉलिसियों की विशेषताओं और ग्राहकों तक उनकी जानकारी पहुंचाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में बेगूसराय से सीएलआईए मैनेजर श्रवण शर्मा, समस्तीपुर सीएलआईए मैनेजर राम कुमार, मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर नीरज शर्मा और बीएम सेल्स राम पदार्थ शर्मा शामिल हुए।

इसके अलावा सीएलआईए मनोज कुमार साह, बासुकी कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुरेंद्र पंडित, सुशील कुमार, सुजीत कुमार, अरुण कुमार झा और अनुज कुमार सिंह सहित अन्य अभिकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में अभिकर्ताओं ने नई पॉलिसियों की जानकारी ली और ग्राहकों तक एलआईसी की योजनाओं को पहुंचाने तथा बीमा व्यवसाय को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

*शिवाजीनगर में पहली बार ड्रोन से 15 एकड़ धान की फसल में हुआ कीटनाशक का छिड़काव – Doorbeen News*

शिवाजीनगर में पहली बार ड्रोन से 15 एकड़ धान की फसल में हुआ कीटनाशक का छिड़काव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *