व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के कानू विशनपुर गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार पोद्दार, पिता रामदेव पोद्दार, निवासी कानू विशनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतका मीणा देवी की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जानकारी के अनुसार 27 अगस्त की रात मीणा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। इस मामले में पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


पुलिस के अनुसार गहन अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पति अजीत पोद्दार की संलिप्तता सामने आई। बताया गया कि वह लगातार दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने के बाद करीब 10 दिनों से घर पर ही रह रहा था। घटना की रात भी मृतका की पड़ोस के एक लड़के से बातचीत होने की बात सामने आई थी। पुलिस का दावा है कि इसी बात को लेकर अजीत ने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे।


*रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके पहुंचाने गए मिथिलेश की करंट लगने से मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया – Doorbeen News*








