व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित जान मोहम्मदपुर गांव के वार्ड संख्या 2 में मंगलवार को प्रमोद सहनी के घर में अचानक आग लग गई। अगलगी में घर में रखा करीब एक लाख रुपए नकद, कीमती आभूषण, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। वहीं, एक मोटरसाइकिल के साथ घर में बंधी गाय और बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गए।


आग लगने के बाद घर से धुआं और लपटें निकलती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर सरायरंजन थाना से मिनी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा।
अग्निशमन कर्मियों ने घर में सुलग रही राख और अन्य स्थानों पर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। वहीं, 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
अगलगी की घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार जागरूकता वाहन रथ को डीएम ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना – Doorbeen News*








