प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार जागरूकता वाहन रथ को डीएम ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk; समस्तीपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को समस्तीपुर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन/जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, बिहार सरकार के द्वारा भी राज्य के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।

बिहार सरकार के द्वारा 1 किलोवाट क्षमता पर ₹10,000 तथा अतिरिक्त 1 किलोवाट क्षमता पर ₹10,000, अर्थात अधिकतम ₹20,000 का अतिरिक्त राज्य अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रकार पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के अनुदान के माध्यम से रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने में महत्वपूर्ण 98000/लगभग 1 लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है शीघ्र आवेदन करें।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजना से संबंधित जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

17 से 22 अगस्त तक विद्युत विपत्र सुधार हेतु विशेष शिविर ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में ऊर्जा सचिव द्वारा दिनांक 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक विद्युत विपत्र सुधार हेतु विशेष अभियान/शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल/प्रमंडल कार्यालयों, सेक्शन कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत विपत्र (बिजली बिल) में त्रुटि, गलत मीटर रीडिंग, अधिक बिल अथवा अन्य संबंधित समस्याओं के सुधार हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का त्वरित सत्यापन एवं नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उनके विद्युत विपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने संबंधित सेक्शन कार्यालय/ अवर प्रमंडल कार्यालय/प्रमंडल कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा आम उपभोक्ताओं से इस विशेष अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि में अपने विद्युत विपत्र संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की गई है।

*उजियारपुर सहित उत्तर बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करे सरकार, सम्मेलन में उठी आवाज – Doorbeen News*

उजियारपुर सहित उत्तर बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करे सरकार, सम्मेलन में उठी आवाज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *