व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।खानपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सनी हजारी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं, खानपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। पूरे प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्र, अंचल अधिकारी प्रिया आर्यनी, प्रखंड प्रमुख सनी हजारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार, अधिवक्ता सह जदयू नेता वृजनंदन राय उर्फ टूना जी,उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय, बायोकेम डायरेक्टर राकेश कुमार झा ,बीपीआरओ संजीव कुमार,


जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, विनायक शर्मा, अजय कुमार दुबे, संजीवन पासवान, खानपुर थाना डायल 112 के फिरोज खान, मिंटू कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, लाल बाबू पासवान, रशीद अंसारी, हिमांशु कुमार सहित श्रीकांत सिंह, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव सिंह, डॉ. लाल बाबू, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।


*समस्तीपुर की डॉ. ज्योति रचेंगी नया इतिहास, उत्तर बिहार की पहली महिला न्यूरो सर्जन बनने की राह पर – Doorbeen News*
समस्तीपुर की डॉ. ज्योति रचेंगी नया इतिहास, उत्तर बिहार की पहली महिला न्यूरो सर्जन बनने की राह पर






