व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर रोड निवासी डॉ. ज्योति ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीट के माध्यम से उनका चयन कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (आईपीजीएमईआर) में न्यूरो सर्जरी के एमसीएच कोर्स के लिए हुआ है। इसके साथ ही वह उत्तर बिहार की पहली महिला न्यूरो सर्जन बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं।
डॉ. ज्योति शहर के जाने-माने सर्जन डॉ. हेमंत कुमार की बहू हैं। उनके चयन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार ने मिथिला की परंपरा के अनुसार उन्हें अंगवस्त्र, पाग एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।


विधायक अजय कुमार ने कहा कि डॉ. ज्योति का न्यूरो सर्जरी के एमसीएच कोर्स में चयन समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार समेत पूरे बिहार में न्यूरो सर्जनों की कमी है। उम्मीद है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. ज्योति समस्तीपुर लौटकर लोगों की सेवा करेंगी।
डॉ. ज्योति ने कहा कि एमसीएच की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी इच्छा समस्तीपुर में ही लोगों की सेवा करने की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ससुर डॉ. हेमंत कुमार, पति डॉ. स्वप्निल प्रियदर्शी और सास डॉ. पुष्पा रानी सहित पूरे परिवार के सहयोग एवं मार्गदर्शन को दिया।


सम्मान समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। डॉ. ज्योति की उपलब्धि को शहर की बेटियों और युवा चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
*विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी प्राचार्य ने दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश – Doorbeen News*
विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी प्राचार्य ने दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश








