व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के तीन व्यवसायियों को कर भुगतान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘भामाशाह सम्मान’ से नवाजा गया। वाणिज्य कर विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने चयनित करदाताओं को चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में मेसर्स शिवा इंटरप्राइजेज, मेसर्स महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज और मेसर्स सान्या आटोमोबाइल्स शामिल हैं।
कर भुगतान में सर्वाधिक योगदान के लिए मेसर्स शिवा इंटरप्राइजेज को प्रथम स्थान मिला। प्रतिष्ठान को सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपये का चेक दिया गया। मेसर्स महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसे 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं मेसर्स सान्या आटोमोबाइल्स को तीसरे स्थान के लिए 11 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।



राज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि नियमित एवं पारदर्शी तरीके से कर भुगतान करने वाले व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने के लिए भामाशाह सम्मान योजना संचालित की जा रही है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी कारोबार और समय पर राजस्व भुगतान को सम्मान के लिए प्रमुख आधार बनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित मानदंडों के तहत बिहार मूल्यवर्द्धित कर अधिनियम, 2005 और माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के अंतर्गत चयनित करदाताओं को सम्मानित किया जाता है। योजना का उद्देश्य ईमानदारी से कर भुगतान करने वाले व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही दूसरे कारोबारियों को भी नियमित रूप से कर जमा करने के लिए प्रेरित करना है।


*मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा बैग और रेनकोट बरामद – Doorbeen News*
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा बैग और रेनकोट बरामद







