मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा बैग और रेनकोट बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख पुल के पास हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल और लूटे गए सामान की भी बरामदगी की गई है।

:पिस्टल का भय दिखाकर L&T फाइनेंस कर्मी से लूट: पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख पुल से पहले आशीर्वाद जाने वाली टर्निंग के पास L&T फाइनेंस के कर्मी नीरज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिया था। नीरज कुमार के पास से करीब 86,750 रुपये लूटे जाने की बात सामने आई थी। घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 338/26, दिनांक 4 अगस्त 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

:SIT गठित कर शुरू की गई जांच: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने मामले में नन्हे कपूर उर्फ अमरजीत कपूर, पिता-बाला कपूर, निवासी मुफस्सिल थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर एक कीपैड मोबाइल, फिरोजी रंग का लूटा हुआ बैग एवं रेनकोट बरामद किया गया।

:पूछताछ में सामने आई लूट की पूरी कहानी: पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नन्हे कपूर ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि अपने साथियों साहिल राजा एवं L&T फाइनेंस कर्मी हरिओम तिवारी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई गई थी।

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से साहिल और राजा धुरलख पुल के समीप पहुंचे और नीरज कुमार को आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर बैग सहित करीब 89 हजार रुपये लूट लिए। लूट की रकम में से नन्हे और राजा को 25-25 हजार रुपये हिस्सा मिला, जबकि शेष रकम साहिल अपने साथ ले गया।

:तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद:-पुलिस ने मामले में नन्हे कपूर उर्फ अमरजीत कपूर के अलावा राजा कुमार उर्फ आदित्य, पिता विनोद पासवान, निवासी धुरलख वार्ड संख्या-31, मुफस्सिल थाना, समस्तीपुर तथा हरिओम कुमार, पिता रामितेय तिवारी, निवासी मधुरापुर वार्ड संख्या-09, थाना तेघड़ा, जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया है।

राजा कुमार उर्फ आदित्य के पास से घटना में प्रयुक्त काला-सफेद रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (BR33BK1733) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

:कई मामलों में आरोपियों का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक मामलों एवं लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

SIT द्वारा लूटी गई राशि की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

:SIT में शामिल पुलिसकर्मी:- कार्रवाई में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित प्रसाद सिंह, एएसआई खुशबू कुमारी, एएसआई राहुल कुमार, एएसआई दीपशिखा सिन्हा, एएसआई अमित कुमार, डीआईयू समस्तीपुर के सिपाही अनिल कुमार सहित मुफस्सिल थाना के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी – Doorbeen News*

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *