व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | 15 अगस्त 2026 ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECREU) के मंडल कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद यूनियन के मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित रेल कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।
समारोह में ECREU के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर सहित SC/ST एसोसिएशन के मंडल मंत्री शशिरंजन समेत बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और रेल कर्मचारी मौजूद रहे।


इस अवसर पर रत्नेश वर्मा, रौशन सिंह, ऋषिकेश पाठक, दिलीप ठाकुर, संदीप रजक, खगेश, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रप्रकाश कुमार, मनीष कुमार, बिपिन कुमार, नवनीत कुमार, दीपक कुमार, प्रेम ठाकुर, अजय कुमार, सुभाष पासवान एवं एक्टू के सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
शहीदों को किया नमन
समारोह को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने सभी रेलकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।


उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। रेल कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के साथ-साथ रेलवे के विकास के लिए यूनियन अपनी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम करती रहेगी।
मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कर्मचारियों एवं यूनियन के सदस्यों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।


*समस्तीपुर में कर भुगतान में अव्वल तीन व्यवसायियों को मिला भामाशाह सम्मान – Doorbeen News*
समस्तीपुर में कर भुगतान में अव्वल तीन व्यवसायियों को मिला भामाशाह सम्मान






