व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कलवारा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने की। मौके पर पूर्व समन्वयक विकेश कुमार, पंचायत घीवाही के सरपंच किशोर जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिशिका एवं उनके समूह ने सोशल मीडिया जागरूकता पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसमें सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के साथ उसके जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया गया। तिलक एवं उनके साथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साक्षात्कार प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।


वहीं अमन एवं उनके समूह ने ‘सभी धर्म एक हैं’ विषय पर प्रस्तुति देकर आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विद्यालय के छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पूर्व समन्वयक विकेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
मौके पर शिक्षक सुरेन्द्र मांझी, मिंतुलाह रहमानी, रोशन कुमार, पंकज कुमार, कुमारी अनिला, मंजू कुमारी, नवजोत कौर ,प्रदीप कुमार, कामिनी कुमारी, संगीता कुमारी, सहित समिति के अध्यक्ष सचिव और ग्रामीणों ने भाग लिया।


*करंट की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा मां का साया – Doorbeen News*
करंट की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा मां का साया








