व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/ताजपुर। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को ताजपुर में नगर परिषद की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाई स्कूल ताजपुर से शुरू हुई यात्रा डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ एसडीएम,बीडीओ ताजपुर, सीओ ताजपुर, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मी, मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। हाई स्कूल ताजपुर के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी यात्रा में शामिल हुए।
घर-घर तिरंगा फहराने की अपील
यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


नगर परिषद एवं जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। ताजपुर में निकली इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

*पटेल मैदान में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी – Doorbeen News*
पटेल मैदान में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी









