पटेल मैदान में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

प्रभारी मंत्री दामोदर राव करेंगे ध्वजारोहण, डीएम-एसपी ने परेड रिहर्सल का लिया जायजा

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर समस्तीपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को शहर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री दामोदर राव ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

मुख्य समारोह से पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने पटेल मैदान पहुंचकर तैयारी परेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परेड में शामिल विभिन्न प्लाटून के जवानों की तैयारियों को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कदमताल से लेकर वर्दी तक परखी तैयारी

डीएम ने परेड में शामिल प्रत्येक प्लाटून का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों की कदमताल, अनुशासन, वर्दी, तालमेल और समग्र प्रस्तुति का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम समारोह में परेड पूरी तरह अनुशासित और गरिमापूर्ण होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राजकीय समारोह है। इसलिए निर्धारित प्रोटोकॉल और कार्यक्रमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। परेड के दौरान मार्चिंग, सलामी और अन्य गतिविधियों में सभी प्लाटून के बीच बेहतर समन्वय रखने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी तैयारी परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अनुशासन, तालमेल और निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने को कहा। उन्होंने समारोह के दौरान परेड को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखने का निर्देश

डीएम ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

तैयारी परेड के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, सदर एसडीओ राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के.के. दिवाकर सहित अन्य जिला स्तरीय एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

15 अगस्त को पटेल मैदान में होने वाले समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। परेड, ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण बनाने की तैयारी की गई है।

*ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू – Doorbeen News*

ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *