विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप समस्तीपुर ने निकाला आक्रोश मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: झारखंड में विद्यार्थियों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के प्रयोग एवं गिरफ्तारियों के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) समस्तीपुर द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च के उपरांत रामनिरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार ने किया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों पर किए गए बलप्रयोग की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

अभाविप के प्रांत सहमंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि, “झारखंड में अपने न्यायोचित अधिकारों और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर जिस प्रकार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि लाठी और दमन के माध्यम से। अभाविप विद्यार्थियों के साथ खड़ी है और लोकतांत्रिक तरीके से उनके अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी।”

जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि, “JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बलप्रयोग करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। झारखंड सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।”

जिला सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक शुभम कुमार एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि, “विद्यार्थी देश और समाज का भविष्य हैं। उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग करना अत्यंत चिंताजनक है। झारखंड में विद्यार्थियों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज समस्तीपुर में आक्रोश मार्च और पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया है। सरकार को विद्यार्थियों की आवाज सुननी चाहिए और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।”

अभाविप समस्तीपुर ने झारखंड सरकार से मांग की कि विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं पर हुए बलप्रयोग की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मामलों की सीबीआई जांच कर विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर जिला संयोजक केशव माधव, जिला एसएफएस संयोजक शुभम कुमार,नगर सहमंत्री प्रिंस चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्य, अमृत झा, राजन कुमार सुजीत कुमार,कुंदन कुमार, राजन राम, अभिषेक कोहली, परवीन, मोनू, प्रिंस झा, प्रियांशु,सुजीत कुमार , मुकुंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

*₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट आएंगे! केंद्र ने फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी – Doorbeen News*

₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट आएंगे! केंद्र ने फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *