₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट आएंगे! केंद्र ने फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Doorbeen News Desk: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। दोनों मूल्यवर्ग के एक-एक अरब पॉलीमर नोट परीक्षण के लिए जारी किए जाएंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के आधार पर सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव में 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर बैंक नोटों को फील्ड ट्रायल के तौर पर जारी करने की बात कही गई थी।

सरकार की मंजूरी के बाद यदि परीक्षण सफल रहता है तो भविष्य में इन दोनों मूल्यवर्गों में पॉलीमर नोटों की नियमित आपूर्ति शुरू की जा सकती है।

RBI के मुताबिक, पॉलीमर नोटों को फिलहाल कागज आधारित बैंक नोटों के साथ ही जारी करने का प्रस्ताव है। यानी शुरुआती दौर में प्लास्टिक नोट कागजी नोटों का स्थान नहीं लेंगे। RBI ने यह भी बताया कि पॉलीमर बैंक नोटों की खरीद प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है।

क्या होता है पॉलीमर नोट?
पॉलीमर नोट विशेष प्रकार की प्लास्टिक सामग्री से बनाए जाते हैं। इन्हें कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ माना जाता है और इनमें सुरक्षा संबंधी विशेषताएं भी शामिल की जा सकती हैं।(साभार:एचएच)

*पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए उजियारपुर में 176 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, 2034 खेसरा का होगा सत्यापन – Doorbeen News*

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए उजियारपुर में 176 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, 2034 खेसरा का होगा सत्यापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *