व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन नहीं होने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार सौरभ को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने ई-किसान भवन में नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि खानपुर प्रखंड के अन्य सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर झंडोत्तोलन किया जाता है, लेकिन ई-किसान भवन में विगत कई वर्षों से यह परंपरा नहीं निभाई जा रही है। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। ऐसे में सरकारी भवन पर झंडोत्तोलन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।



उन्होंने कहा कि वर्तमान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं, वहीं सरकारी ई-किसान भवन में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण नहीं होना उचित नहीं है।
ज्ञापन सौंपने वालों में युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा, लक्ष्मी रतन शुक्ला, आनंद कुमार एवं कुंदन कुमार सिंह शामिल थे।
मामले में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार सौरभ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ई-किसान भवन खानपुर में निश्चित रूप से झंडोत्तोलन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


*विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप समस्तीपुर ने निकाला आक्रोश मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला दहन – Doorbeen News*







