व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: 13-14 अगस्त 2026 को उजियार पुर प्रखंड कार्यालय पर दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पी पी एक्ट 1947 के तहत वासगीत पर्चा देने, राशनकार्ड की सूची से गरीबों के नाम काटने पर रोक लगाने,जी रामजी के तहत मजदूरों को 200 दिन काम एवं 700 रुपए दैनिक मजदूरी देने, पानी, सफाई एवं होल्डिंग टैक्स वसूली पर रोक लगाने, सभी वृद्ध, विकलांग एवं विधवाओं को 3000/ रुपए मासिक पेंशन देने, शिक्षा के नीजीकरण पर रोक लगाने, अनुसूचित जाति के तरह अति पिछड़ी जातियों का सुरक्षा सम्मान के लिए कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर 13-14 अगस्त 2026 को उजियार पुर प्रखंड कार्यालय पर दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में राम सगुण सिंह, निर्धन शर्मा, अर्जुन पासवान,राबिन्स कुमार, श्याम नारायण चौरसिया,फूलन देवी, विनोद दास, विद्यानंद दास, लक्ष्मी पासवान, अवधेश दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि केन्द्रीय सरकार सभी लेबर एक्ट को खत्म कर चार श्रम कोड बना कर मजदूरों के गुलामी का दस्तावेज तैयार किया है। उन्होंने कहा कि धरल्ले से गरीबों का नाम राशनकार्ड से जहां काटा जा रहा है वहीं 40 रुपए पर जीवन यापन करने वाले गरीबों पर होल्डिंग टैक्स, सफाई टैक्स, पानी और बिजली टैक्स, सड़क और शिक्षा टैक्स टैक्स थोप कर राज्य और केंद्र सरकार शोषण और दमन करने पर आमादा बन गई है।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा उजियार पुर प्रखंड कमिटी की बैठक गाव पुर योगी चौक कबीर मठ में आज तननजय प्रकाश के संचालन एवं मो सकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


*छात्र हितों की मांगों को लेकर ABVP ने बलिराम भगत महाविद्यालय प्रशासन का किया पुतला दहन – Doorbeen News*
छात्र हितों की मांगों को लेकर ABVP ने बलिराम भगत महाविद्यालय प्रशासन का किया पुतला दहन







