व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड के उदापट्टी गांव स्थित अपग्रेड क्लस्टर रिसोर्स सेंटर उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग में एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता संकुल समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यशाला में वर्ग 4 एवं 5 के नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में बच्चों के शैक्षणिक विकास, प्रभावी शिक्षण पद्धति और कक्षा में उनकी रुचि बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


शिक्षकों को बताया गया कि बच्चों की सीखने की क्षमता और स्तर को ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य किया जाना चाहिए। बच्चों को केवल पाठ याद कराने के बजाय विषय को समझने और उसे दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सरल, सहज और गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जा सकता है। साथ ही विद्यालयों में शिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए सुझाव दिए गए।


संकुल समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के बीच शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान करना और सामूहिक प्रयास से बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाना है। उन्होंने बच्चों की कमजोरियों को पहचानकर उनके अनुरूप अलग-अलग शिक्षण गतिविधियां अपनाने की आवश्यकता बताई।
कार्यशाला में पंकज कुमार, शिवलाल महतो, ज्योति प्रभा कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह राठौड़, दीपक कुमार यादव, वर्षा रानी, पिंकी कुमारी, निधि द्विवेदी, पूजा कुमारी और मोहम्मद असगर अली रब्बानी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


*किराना दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी – Doorbeen News*






